बचपन जीते देखा
आज कई बुजुर्गों को शहतूत के पेड़ से शहतूत तोड़ते देखा,
उनको अपना बचपन जीते देखा,
सुबह की सेर के साथ खिलखिला के हंसते देखा,
जिनके बच्चे उन्हें छोड़ विदेश में रहते है,
ऐसे बुजुर्गों को फिर से चमकते देखा,
छोटी -छोटी चीजों में बेफिक्री से जीते देखा,
सच कहूं पहली बार उन्हें इतना
चहकते देखा,
Babita 💕 🧿

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें